फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजाब में सूडान के छात्र की हत्या कर भागे छह आरोपी मंडी बस अड्डे पर गिरफ्तार

Fri, 16 May 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पड़ोसी राज्य पंजाब के फगवाड़ा के गांव महेडू में लड़की से कथित छेड़छाड़ को लेकर हुए झगड़े में सूडान के छात्र की हत्या मामले में फरार चल रहे छह आरोपियों को पंजाब पुलिस के अलर्ट के बाद मंडी पुलिस ने बस अड्डा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अजीत राजपूत यूपी, मोहम्मद सोयब जम्मू-कश्मीर, कुंवर अमर प्रताप यूपी, अभय पाल चंपारण बिहार, आदित्य गर्ग उन्नाव यूपी और विकास कुमार बिहार भोजपुर के रूप में हुई है। आरोपी फगवाड़ा में छात्र की हत्या करने के बाद हिमाचल की तरफ भागे थे। इस दौरान मंडी जिला पुलिस ने सभी बस अड्डा पर अलर्ट जारी किया था। जैसे ही आरोपी बस अड्डा पर पहुंचे तो मंडी पुलिस ने फोटो की मदद से पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने इस घटना को लेकर छह छात्रों के खिलाफ कत्ल व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

अहमद हुसैन पुत्र मोहम्मद नूर निवासी सूडान हाल निवासी स्टार होम्स, गांव महेडू ने पुलिस को बताया कि वह मोहम्मद बड़ा वाला युसूफ अहमद पुत्र बाला युसूफ अहमद निवासी सूडान और अन्य साथियों के साथ जब बाहर निकले तो अब्दुल अहाद पुत्र अबू बकर कोड़ीबोटू, पंडावर, चिकमगलूर कर्नाटक अपने अन्य साथियों के साथ लड़कियों से कथित तौर पर छेड़छाड़ का प्रयास करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। अहमद मोहम्मद नूर के अनुसार जब उन्होंने छेड़छाड़ का विरोध किया तो अब्दुल अहाद ने अपने साथियों सहित उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बी फार्मेसी अंतिम वर्ष का छात्र मोहम्मद बड़ा वाला युसूफ अहमद व एमबीए अंतिम वर्ष का छात्र अहमद मोहम्मद नूर घायल हो गया, जिन्हें कुछ राहगीरों ने रामा मंडी के अस्पताल में दाखिल करवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान मोहम्मद बड़ा वाला की मृत्यु हो गई जबकि अहमद मोहम्मद नूर का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि अलग राज्यों से संबंध रखने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें