फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: खो-खो में हमीरपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में
विज्ञापन
अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

वॉलीबॉल फाइनल में भिड़ेंगी शिमला-सोलन की टीमें

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल और कुराश में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। वॉलीबॉल के दोनों सेमीफाइनल जीतकर शिमला और सोलन की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई।
खो-खो के पहले मुकाबले में हमीरपुर ने कुल्लू को हराया। मंडी ने चंबा, सोलन ने शिमला और सिरमौर ने बिलासपुर को पराजित किया। कबड्डी में मंडी ने शिमला को हराया, जबकि बिलासपुर हॉस्टल ने सोलन हॉस्टल को पराजित किया। अन्य मुकाबलों में सोलन ने सिरमौर को हराया। मंडी और सोलन के बीच हुए मुकाबले में सोलन की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉलीबॉल के पहले सेमीफाइनल में शिमला ने मंडी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सोलन ने सिरमौर को पराजित किया। अब खिताब के लिए शिमला और सोलन की टीमें आमने-सामने होंगी। कुराश मुकाबलों में प्रियंका ने ममता, कनिका ने यशी, यशस्वी ने पारुल, खुशबू ने छाया और संजना ने लुई को हराया। राज्य निदेशालय के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने के साथ खेल भावना, अनुशासन और आपसी सहयोग का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें