फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी में फोरलेन पर बढ़ा वाहनों का भार, 250 फीसदी बढ़ोतरी

Fri, 13 Jun 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पंडोह बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखती जिला पुलिस। संवाद
विज्ञापन
मंडी। पर्यटन सीजन में मंडी जिले से गुजर रहे फोरलेन पर पर्यटनों के वाहनों का दबाव बढ़ गया है। हर वीकेंड पर मंडी जिला से कुल्लू-मनाली की तरफ फोरलेन के जरिये 36 से 37 हजार वाहन आ-जा रहे हैं। मार्च के बाद पर्यटकों के वाहनों में 220 से 250 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इतनी बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर मंडी जिला पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन

यातायात नियमों को बताने के साथ मुसीबत के समय पुलिस जवान पर्यटकों की सहायता कर रहे हैं। पर्यटक सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने फोरलेन पर चार जगह चयनित की हैं, जहां सबसे ज्यादा जाम लगता है। इनमें चार मील, सात मील, जोगणी माता मंदिर के साथ और बगलामुखी रोपवे के आसपास ट्रैफिक को देखते हुए जवान तैनात किए गए हैं ताकि पर्यटकों को परेशानी न आए।
जिला में फोरलेन पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए एक 18 जवानों की एक अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। इसके अलावा फोरलेन पर छह बाइकों के जरिये भी पेट्रोलिंग करवाई जा रही है। कैमरों के माध्यम से जिला पुलिस वाहनों का आंकड़ा जुटा रही है। इन दिनों मैदानी राज्यों में गर्मी होने के चलते बड़ी संख्या में पयर्टक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों से मनाली की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन



खराब हो रहे वाहन बन रहे समस्या
फोरलेन पर बाहरी राज्यों से पहुंच रही कई बसें खराब भी हो रही हैं। स्पेयर पार्ट मौके पर न मिलने के कारण कई बार फोरलेन पर सिंगल यातायात की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इससे ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसके अलावा पुलिस जवान मंडी जिले में ब्यास किनारे भी पर्यटकों पर नजर रख रहे हैं।



पर्यटन सीजन को लेकर मंडी से गुजर रहे फोरलेन पर पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिन जगह ट्रैफिक जाम होता है, वहां जवान तैनात किए गए हैं। वीकेंड पर 37 हजार तक वाहन मंडी में फोरलेन से आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन

-सचिन हिरेमठ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें