फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हरिद्वार में छाया हिमाचल का सिड्डू, विदेशी भी चख रहे स्वाद

Mon, 02 Nov 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल प्रदेश का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू इन दिनों हरिद्वार में लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे लोग हिमाचल के इस पारंपरिक पकवान का स्वाद चख रहे हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन में सिड्डू को मिल रही सराहना से प्रदेश की खानपान संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए स्टॉल लगाने का अवसर दिया गया है। इसी कड़ी में मंडी शहर के अंबिका स्वयं सहायता समूह ने हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन सिड्डू का स्टॉल लगाया है।
समूह की संचालिका अंजू शर्मा ने बताया कि पतंजलि की ओर से निमंत्रण मिलने के बाद उन्हें हरिद्वार में स्टॉल लगाने का अवसर मिला। यहां पहुंच रहे लोग सिड्डू को खूब पसंद कर रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से आए लोग भी इस पारंपरिक व्यंजन का स्वाद चख रहे हैं।
विज्ञापन

पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन के वैज्ञानिक डॉ. अश्वनी ठाकुर ने बताया कि अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन का आयोजन करीब 30 साल बाद उत्तर भारत के किसी संस्थान में इस स्तर पर किया जा रहा है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में हिमाचल के पारंपरिक व्यंजन को मिल रही सराहना प्रदेश की खानपान संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें