फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिया हत्याकांड : 45 दिन के भीतर चालान पेश करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल व अन्य तकनीकी रिपोर्ट आना बाकी, मिलते ही होगी कार्रवाई
विज्ञापन

पुलिस तकनीकी आधार पर ही अदालत में अभियोजन को करेगी पर मजबूत
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चर्चित सिया हत्याकांड की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। पुलिस ने 45 दिन के भीतर अदालत में चालान पेश करने की तैयारी तेज कर दी है। मामले में फिलहाल आरएफएसएल की केमिकल जांच रिपोर्ट और अन्य तकनीकी रिपोर्टों का इंतजार है, जिनके प्राप्त होते ही कार्रवाई को अंतिम रूप दिया जाएगा।



जांच में जुटी पुलिस टीम ने अब तक घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों, आरोपियों के बयान, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और मोबाइल लोकेशन का विस्तृत विश्लेषण कर लिया है। इसके आधार पर आरोपियों की गतिविधियों की टाइमलाइन तैयार की गई है, जिससे घटना के समय उनकी मौजूदगी और भूमिका स्पष्ट हो सके। इसके अलावा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का भी बारीकी से विश्लेषण किया गया है, जिससे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में मदद मिली है।
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि अभियोजन को मजबूत बनाने के लिए हर साक्ष्य का तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। जैसे ही लंबित तकनीकी और रासायनिक रिपोर्ट प्राप्त होती हैं, आरोपी के खिलाफ ठोस साक्ष्यों के आधार पर चालान अदालत में पेश कर दिया जाएगा, ताकि सुनवाई के दौरान मामला मजबूत स्थिति में रहे। इस संबंध में दस्तावेजी कार्रवाई लगातार जारी है और पुलिस परिजनों के संपर्क में भी बनी हुई है।
विज्ञापन




इस मामले में आरोपी विकास पटियाल से जुड़े सभी संपर्कों की भी जांच की जा चुकी है। बाबा से भी पूछताछ की गई है। अब तक 30 से 35 लोगों से पूछताछ हो चुकी है, जिनमें से 12 से 15 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस फॉरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को कानूनन सजा दिलाने के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें