फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शुकदेव ऋषि शारटी, माता बगलामुखी बाखली ने किया प्रस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि मेले को लेकर सोमवार पूरे दिन देवी-देवताओं का मंडी की तरफ प्रस्थान जारी रहा। पंडोह से देवता शुकदेव ऋषि शारटी और माता बगलामुखी बाखली का भव्य लाव-लश्कर के साथ मंडी के लिए प्रस्थान हुआ। देवताओं के गूर ठाकुर इंद्र सिंह ने बताया कि शुकदेव ऋषि शारटी का रात्रि विश्राम जागर पंचायत में होगा।
विज्ञापन

मंगलवार को देवता माधोराय के दरबार में हाजिरी देंगे। शुकदेव ऋषि शारटी को मंडी महाशिवरात्रि मेले में विशेष स्थान प्राप्त है। देवताओं के राज दरबार में उन्हें प्रथम स्थान दिया जाता है। इसके अलावा जलेब (देवताओं की शोभायात्रा) में भी शुकदेव ऋषि शारटी और थट्टा को प्रथम स्थान प्राप्त है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। माता बगलामुखी को नरोल की देवी भी कहा जाता है। गूर ठाकुर इंद्र सिंह ने बताया कि शुकदेव ऋषि शारटी का जागर पंचायत में विश्राम होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें