एनएसएस शिविर के समापन पर प्रधानाचार्य के साथ स्वयंसेवक। -स्रोतः संस्थान
पधर (मंडी) द्रंग शिक्षा खंड की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उरला में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन बुधवार को हुआ। प्रधानाचार्य संजीव ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और स्वयंसेवियों के श्रमदान की सराहना की।
शिविर में शुभम और नेहा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया, जबकि जन्नत को सर्वश्रेष्ठ सर्वांगीण स्वयंसेवी का खिताब मिला। प्रधानाचार्य ने छात्रों को सेवाभाव को जीवन में व्यवहारिक रूप से अपनाने और नशे से दूर रहकर खेलकूद में भागीदारी करने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी पंकज और बंता देवी ने बताया कि शिविर में कुल 25 स्वयंसेवियों ने भाग लिया। संवादह