फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकोडी बस स्टॉप को बहाल करें : राजेश

Thu, 17 Oct 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी प्रशासन ने कोटली और रिवालसर से आने वाली यात्री बसों के लिए शहर में नई स्टॉपेज व्यवस्था लागू की गई है। इससे लोगों में असंतोष फैल गया है।
विज्ञापन

समाजसेवी राजेश कपूर ने बताया कि सकोडी पुल पर वर्षों से चली आ रही स्टॉपेज व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया है, इससे ग्राम पंचायत सदियाना, वीर, सदोह, तरनोह और बाड़ी गुमाणु की ओर से आने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। इन क्षेत्रों से आने वाली बसें अब जिला चिकित्सालय के बाद केवल सेरी मंच पर रुकती हैं, जिससे यात्रियों को अन्य स्थानों पर जाने के लिए थ्री व्हीलर या पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल के पास बनाए गए नए स्टॉपेज की व्यवस्था भी असुविधाजनक है, क्योंकि वह जगह सीमित है और केवल एक ही बस वहां खड़ी हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि सकोडी में पुराने स्टॉपेज को बहाल किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो ग्रामीण धरने प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। संवादमंडी। मंडी प्रशासन ने कोटली और रिवालसर से आने वाली यात्री बसों के लिए शहर में नई स्टॉपेज व्यवस्था लागू की गई है। इससे लोगों में असंतोष फैल गया है।
विज्ञापन

समाजसेवी राजेश कपूर ने बताया कि सकोडी पुल पर वर्षों से चली आ रही स्टॉपेज व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया है, इससे ग्राम पंचायत सदियाना, वीर, सदोह, तरनोह और बाड़ी गुमाणु की ओर से आने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। इन क्षेत्रों से आने वाली बसें अब जिला चिकित्सालय के बाद केवल सेरी मंच पर रुकती हैं, जिससे यात्रियों को अन्य स्थानों पर जाने के लिए थ्री व्हीलर या पैदल यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल के पास बनाए गए नए स्टॉपेज की व्यवस्था भी असुविधाजनक है, क्योंकि वह जगह सीमित है और केवल एक ही बस वहां खड़ी हो सकती है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि सकोडी में पुराने स्टॉपेज को बहाल किया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो ग्रामीण धरने प्रदर्शन और भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें