फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंभू शिवलिंग पर विराजे श्रीराधा रमण लाल जी वृंदावन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। पिछले एक माह से बाबा भूतनाथ मंदिर में स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन से शिवजी के विभिन्न रूपों को उकेरने का सिलसिला वीरवार को थम गया। शुक्रवार को सुबह मक्खन हटाने के बाद एक माह के बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक होगा। वीरवार को अंतिम दिन बाबा भूतनाथ के स्वयंभू शिवलिंग पर मक्खन से राधा रमन मंदिर भगवान श्री कृष्ण की पवित्र नगरी वृंदावन का रूप उकेरा गया। मंदिर के महंत देवनंद सरस्वती ने बताया कि यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। भगवान कृष्ण की मूर्ति शालिग्राम से बनी है और कहा जाता है कि भगवान शालिग्राम शिला से स्वयं प्रकट हुए हैं। भगवान राधा रमन को बृजवासी राधा रमण लाल और ठाकुर जी भी कहते हैं। इसके अलावा राधा रमन वृंदावन के कुछ मूल देवताओं में से हैं। श्री गोडिया वैष्णव संप्रदाय के मंदिरों में से यह एक मंदिर है। श्री राधा रमन जी उन वास्तविक विग्रहों से एक हैं जो अब भी वृंदावन में ही स्थापित हैं। अन्य विग्रह जयपुर चले गए थे लेकिन श्रीराधा रमन ने कभी वृंदावन को नहीं छोड़ा। श्रीराधा रमन जी 1532 से ही वृंदावन में विराजित हैं। मंदिर के दक्षिण पार्श्व में श्री राधा रमन जी के प्राकट्य स्थल तक तथा गोपाल भट्ट गोपाल स्वामी जी का समाधि मंदिर है। गोपाल भट्ट गोस्वामी जी ने ही राधा रमन के विग्रह को प्रकट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें