फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: श्री रामेश्वर शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी के श्री रामेश्वर शिव मंदिर जेलरोड में शुक्रवार को कलश स्थापना के साथ श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। 10 सितंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में ज्योतिषाचार्य पंडित पूर्ण चंद मोदगिल (बटाहण वाले) संगीतमय भागवत कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

मंदिर समिति महासचिव तेज सिंह गुप्ता ने बताया कि 5 से 9 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 6 से 10 बजे तक मूल पाठ एवं पूजन, दोपहर 1 से 4 बजे तक भागवत कथा तथा शाम 7 से 9:30 बजे तक आरती व संकीर्तन होगा। समापन 10 सितंबर को सुबह 8 बजे हवन व पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया जाएगा। मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें