फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: उल्लास के साथ निकली श्री जगन्नाथ रथयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) ने श्री जगन्नाथ भगवान रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति के साथ आयोजित किया। इस्कॉन सुंदरनगर के प्रभारी चंद्रवदन दास, प्रबंधन समिति के सदस्य मोहन स्वरूप दास और निखिल प्रभु ने बताया कि सनातन परंपरा में भगवान श्री जगन्नाथ ही ऐसे कृपालु स्वरूप हैं, जो स्वयं अपने भक्तों को दर्शन देने मंदिर के गर्भगृह से बाहर पधारते हैं।
विज्ञापन


ओडिशा के जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर आयोजित यह पावन रथयात्रा फार्मर ट्रेनिंग सेंटर स्थित कम्युनिटी हॉल से पूर्वाह्न 11:45 बजे प्रारंभ हुई। यात्रा भोजपुर बाजार के आंतरिक मार्गों से होते हुए नेशनल हाईवे के रास्ते दोपहर 2:30 बजे वापस कम्युनिटी हॉल पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान की भव्य महाआरती उतारी और जगह-जगह जलपान और प्रसाद का वितरण कर पुण्य कमाया। रथयात्रा के समापन पर कम्युनिटी हॉल में दिव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम, हरिनाम संकीर्तन, महाआरती और भगवद् कथा का आयोजन किया गया। इसके बाद हरिनाम महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें