फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एलईडी टीवी में शार्ट सर्किट, कमरे में आग भड़कने से व्यक्ति झुलसा

Thu, 02 Jan 2025 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
बल्ह घाटी के रठोहा गांव में शॉर्ट सर्किट के कारण जला हुआ सामान।  स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बैहना (मंडी)। बल्ह घाटी के रठोहा गांव में एलईडी में शॉर्ट सर्किट होने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। घटना मंगलवार सुबह की है। टेक चंद पुत्र दास राम अपने घर में एलईडी टीवी पर कार्यक्रम देख रहा था। तभी अचानक एलईडी में शॉर्ट सर्किट के कारण जोरदार धमाका हुआ। इससे कमरे में चिंगारियां फैल गईं और टेक चंद की कपड़ों में आग लग गई।
विज्ञापन

चीखते हुए वह कमरे से बाहर भागा, जिसकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। इसके बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
इस घटना में कमरे में रखा अन्य सामान भी जल गया। सूचना मिलने पर गागल पुलिस चौकी से टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान दर्ज किया। ग्राम पंचायत चंडयाल के प्रधान विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण कमरे का सामान और विद्युत वायरिंग जल गई।
विज्ञापन


बल्ह घाटी के रठोहा में एलईडी टीवी में शार्ट सर्किट होने से व्यक्ति का शरीर 50 प्रतिशत झुलस गया है। चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें