गोहर (मंडी)। थाना प्रभारी गोहर सब इंस्पेक्टर सूरम सिंह को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलेगा। पुलिस विभाग यह सम्मान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदान करेगा।
सूरम सिंह को यह सम्मान वर्ष 2019 में नशे के विरुद्ध कसे गए शिकंजे, चोरी किए गए सामान को बरामद करने, विभिन्न प्रकार की नशीली चीजों को पकड़ने, गुमशुदा नाबालिगों को ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंपने सहित कानून व्यवस्था को बनाए रखने में किए गए सराहनीय कार्य के लिए दिया जा रहा है। सूरम सिंह ने खबर की पुष्टि की है। सूरम सिंह का कहना है कि वह इस चयन के दौरान मंडी जिला के धर्मपुर थाना में बतौर एसएचओ तैनात थे। उन्होंने अपने इस चयन को लेकर एसपी मंडी सहित समस्त पुलिस के आला अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।