राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगातेते प्रतिभागी।
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ा धन उसका स्वास्थ्य है। स्वास्थ्य को बनाए रखने का सबसे उत्तम तरीका खेलकूद है। प्राचार्य ने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलवाकर आयोजन की विधिवत शुरुआत की। प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग में शिवम और महिला वर्ग में शिवानी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आसिफ पहले, शिवम दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी प्रथम, कविता द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आसिफ प्रथम, शिवम द्वितीय और आर्यन तृतीय रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवानी, सुहानी और कविता क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में शिवम पहले, सूजल दूसरे और मुदित तीसरे स्थान पर रहे।
महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, कविता द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में शिवम ने पहला स्थान हासिल किया। सूजल दूसरे और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में पल्लवी ने बाजी मारी। सेजल दूसरे और स्वाति तीसरे स्थान पर रहीं। चक्का फेंक प्रतियोगिता में सूजल प्रथम, शिवम द्वितीय और मुदित एवं विशाल तृतीय रहे। महिला वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, कविता द्वितीय और स्वाति तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में शिवम और महिला वर्ग में शिवानी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
000