फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मां के जयकारों के गूंजा शीतला माता मंदिर परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
भांबला (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत पटड़ीघाट के धनेड़ में शीतला माता के मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत हुई। गायकों ने पंजाबी तथा हिंदी में मां की भेंटें सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

जागरण में गायिका रमा धीमान, गायक विक्की सोनी और गायक शमशेर सिंह ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बनाकर दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।
कार्यक्रम में देवी-देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। पूरा इलाका रातभर माता रानी के जयकारों से गूंजता रहा। इस मौके पर सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने शीतला माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मंदिर कमेटी को तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें