फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जॉब ट्रेनी के विरोध में एसएफआई का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बेरोजगार युवाओं को रोजगार न मिलने को लेकर छात्र संगठन एसएफआई बिफर गया है। लघु सचिवालय जोगिंद्रनगर में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन कर एसएफआई के पदाधिकारियों ने पूर्व भाजपा सरकार पर भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

नारेबाजी करते हुए एसएफआई के नेता संजय जम्वाल ने कहा कि आउटसोर्स, दिहाड़ीदार योजना लाकर युवाओं का शोषण करने के बाद अब जॉब ट्रेनी योजना बेरोजगार युवाओं से खिलवाड़ करेगी। प्रदर्शन में शामिल अर्जुन बडवाल और जिला सचिव दीपक कुमार ने कहा कि प्रदेशभर में हजारों युवाओं ने अपने प्रतिभा के बलबूते पर डिप्लोमा कर रखे हैं। अब जब रोजगार की बात आई तो कांग्रेस सरकार ने जॉब ट्रेनी योजना को लागू कर परेशानियों में डाल दिया है। मंगलवार को एसडीएम मनीश चौधरी के माध्यम से एक ज्ञापन भी प्रदेश कांग्रेस सरकार को भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें