फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरकाघाट में एसएफआई और वामपंथी संगठनों ने फूंका ज्ञानेश कुमार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदर्शन पर रोक का किया विरोध, मोदी-शाह के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एसएफआई और वामपंथी संगठनों ने शनिवार को सरकाघाट बाजार में रैली निकालकर सेंट्रल पार्क में पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर रोक लगाने का भी विरोध किया।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर करोड़ों मतदाताओं के वोट काटे गए हैं। उन्होंने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को रोकने की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि ज्ञानेश कुमार का जल्द इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन का नेतृत्व एसएफआई के जिला प्रधान ऋत्विक कुमार, आयुष कुमार, सोनिया, भूपेंद्र सिंह सहित अन्य संगठनों के नेताओं ने किया। इस दौरान मोदी और शाह के खिलाफ भी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें