फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन में सरस मेले में 75 लाख रुपये की खरीदारी

Sun, 05 Mar 2017 10:12 PM IST
मंडी
विज्ञापन
शिवरात्रि मेला मैदान में लगे झूले का आंनद लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का समापन होने के बावजूद खरीदारी के लिए लोग मंडी आ रहे हैं। पड्डल मैदान में उमड़ी भीड़ से कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इंदिरा मार्केट की छत पर लगा सरस मेला छह मार्च शाम तक चलेगा। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की ओर से लगाए गए सरस मेले में देश के 20 राज्यों के 108 स्वयं सहायता समूहों ने स्टाल लगाए हैं। सरस मेले के स्टालों में दूसरे राज्यों की चीजों को खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


शनिवार शाम तक आठ दिनों में सरस मेले में लगभग 75 लाख की खरीदारी हो चुकी है। सरस मेला 25 फरवरी से शुरू हुआ था। दस दिनों तक चलने वाले सरस में लगभग 85 स्टाल लगाए गए हैं। पिछले वर्ष केंद्र सरकार की ओर से कोई बजट न मिलने के कारण शिवरात्रि महोत्सव में सरस मेला नहीं लगाया गया था। इस बार सरस मेला लगने के कारण मंडी के लोगों को खरीदारी के लिए भारी उत्साह देखा गया है। मेले में बाहरी राज्यों के स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए उत्पादों की भारी डिमांड देखने को मिल रही है। झारखंड के बादल सिंह, त्रिपुरा के दिपांकर, चंबा के जितेश कुमार ने कहा कि हर साल शिवरात्रि के दौरान सरस मेले का आयोजन होना चाहिए ताकि देश के विभिन्न राज्यों के उत्पादों और खाद्य वस्तुओं के बारे में लोग एक दूसरे प्रदेश की संस्कृति को जान सकें।      

कोट्स      
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि सरस मेला छह मार्च तक चलेगा। सरस मेले को लेकर इस बार लोगों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। आठ दिनों में लगभग 75 लाख रुपये की सेल हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें