फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त महाधिवक्ता, पत्नी, बेटे समेत सात पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। कोरोना संक्रमित पाए गए भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी के प्रवक्ता के संपर्क में आने के बाद प्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता भी पत्नी और चार साल के बेटे समेत पॉजिटिव पाए गए हैं। वह संक्रमित प्रवक्ता के कांटेक्ट में 21 जुलाई को शिमला में आए हैं।
विज्ञापन

22 को प्रात: परिवार संग शिमला से मंडी स्थित अपने भ्यूली अपने निवास स्थान में लौटे थे। परिवार का सैंपल लेकर लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव पाई गई है। सूचना मिलते ही संक्रमित परिवार को ढांगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। वीरवार को मंडी में कुल सात कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।
इसमें बल्ह में मां बेटी, सराज का एक सीआरपीएफ का जवान और करसोग में दो वर्षीय संक्रमित बच्ची का दादा पॉजिटिव निकला है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी पुष्टि सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें