फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में कनैड स्कूल के सात खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरिट सर्टिफिकेट देकर बढ़ाया उत्साह, डीपीई व पीईटी के प्रयासों को सराहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चंबा में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनैड के सात खिलाड़ियों ने रग्बी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हिमाचल प्रदेश स्कूल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के 16 से 19 अक्तूबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में आयोजित इस स्पर्धा में प्रदेश भर से टीमों ने भाग लिया। कनैड विद्यालय के छात्र सुजल, पीयूष, निखिल, अनुज, वरुण, शिवम और शौरव ने रग्बी मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्या अरुण चंदेल ने सातों खिलाड़ियों को मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें