फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भजनों से गूंजा सेरी मंच, मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
मंडी के सेरी मंच पर आयोजित विशाल भगवती जागरण में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मंडी। जय दुर्गा संकीर्तन मंडल मंडी की ओर से शनिवार रात्रि सेरी मंच में भगवती जागरण आयोजित किया गया। इसमें भजन गायक एवं माता बज्रेश्वरी मंदिर मंडी के महंत ललित सोनवाल मुख्य कलाकार के रूप में शरीक हुए। उन्होंने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी भेंटों और भजन गाकर पंडाल में बैरे श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

सोनवाल ने गुरु वंदना से जागरण का आगाज किया। उन्होंने राजराणी साड़े वेले आ जाओ तेरी मेहरबानी, मां तेरे चरण कमल तो वारी, मैं तेरे बिन रैह नी सकदा मां मैनू तेरी आदत पै गई है, मां ने भरा रूप विकराल पापी पकड़ पकड़ कर मारे, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, आदि भजन गाए। राष्ट्रगीत सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा की प्रस्तुति से अपनी वाणी को विराम दिया। उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए रात्रि दस बजे साउंड सिस्टम बंद कर दिया गया।
संकीर्तन मंडल के प्रधान बॉबी ग्रोवर ने बताया कि दस बजे के बाद कार्यक्रम को जारी रखते हुए जालपा म्यूजिकल ग्रुप पधर के कलाकारों और सुंदरनगर से वरिष्ठ कलाकार प्रवीण कपिला दल ने माता की भेंटों, भजनों से सुबह तक हाजिरी लगाई। सुबह तीन बजे से प्रवीण कपिला ने माता तारा रानी का प्रसंग सुनकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। सुबह पांच बजे माता की आरती के बाद हलवा और चने का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक इंदिरा मार्केट की छत पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्वालाजी से लाई गई पवित्र ज्योति के आगे नतमस्तक होकर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर संकीर्तन मंडल के चेयरमैन बलराज आहूजा, सतीश गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा, इंद्रजीत अरोड़ा, गिरीश अरोड़ा, अमन चोपड़ा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें