फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज आपदा : प्रशासन ने 450 प्रभावितों को बांटे दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज आपदा के बाद प्रशासन ने अब तक 450 से अधिक प्रभावितों को दो करोड़ रुपये की राहत राशि वितरित की है। यह राशि ऑनलाइन हस्तांतरित की गई। इसके अलावा प्रशासन ने सरकार से अतिरिक्त एक करोड़ रुपये की मांग की है ताकि प्रभावितों को और सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन


आपदा में जान गंवाने वाले पांच मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि दी गई है। जिनके घर बाढ़ में बह गए, उन्हें 1.30 लाख रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। दुकानदारों, भेड़-बकरी पालकों और मवेशी पालकों को भी नुकसान के आधार पर राहत राशि वितरित की जा रही है। सरकार ने घराट संचालकों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की है। लापता लोगों के लिए राहत राशि की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उनके कागजात तैयार हैं, लेकिन कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही राशि वितरित होगी।
उधर, एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि प्रशासन आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहा है। राहत कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए टीमें दिन-रात काम कर रही हैं। सराज आपदा सुझाव मंच ने प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। मंच के संयोजक रजनीश शर्मा का कहना है कि राहत राशि पर्याप्त नहीं है और पुनर्वास के लिए दीर्घकालिक योजनाओं की जरूरत है। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि सभी प्रभावितों को उचित सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें