फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पटाखों और आग से झुलसे मरीजाें के लिए अलग से बेड, डॉक्टर और स्टाफ उपलब्ध रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। दीपावली पर्व पर पटाखों और आग से झुलसे मरीजों के उपचार के लिए जिले के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। पटाखों और आग से झुलसे मरीजों के लिए अलग से बेड की व्यवस्था होगी। इसके अलावा डॉक्टर समेत स्टाफ भी उपलब्ध रहेगा, ताकि मरीजों को उपचार मिल सके। आपातकाल में ऑन कॉल भी डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।जोनल अस्पताल मंडी में दीपावली के दौरान अति संवेदनशील मामलों के लिए सर्जिकल वार्ड में 5 बेड की सुविधा रहेगी। स्थिति अत्यंत गंभीर होने पर मरीजों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया जाएगा। आपातकाल में 108 और 102 नंबरों से मदद ली जा सकती है। वहीं, नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में आपातकालीन वार्ड को दिवाली के लिए तैयार किया गया है। जिसमें बेड और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी। नागरिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. चमन सिंह ने बताया हर साल दीपावली के दौरान पटाखों से झुलसने के कुछ मामले सामने आते हैं। इसे देखते हुए अस्पताल स्टाफ को विशेष तौर पर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। आपातकाल में लोग 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा ले सकते हैं।
विज्ञापन

इधर, नागरिक अस्पताल बलद्वाड़ा में भी एक चिकित्सक ड्यूटी पर रहेगा। दुर्घटना और अन्य आपातकाल के चलते अन्य चिकित्सकों को बुलाया जा सकता है। बीएमओ डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि अति आपातकाल में मरीजों को मंडी और नेरचौक रेफर किया जाएगा। वहीं नागरिक अस्पताल करसोग, गोहर, नगवाईं, बालीचौकी, कोटली, रिवालसर, पधर, जोगिंद्रनगर लडभड़ोल, धर्मपुर, सरकाघाट, टिहरा में भी दीपावली पर्व के दौरान भी मरीजों की सुविधा के लिए पुख्ता व्यवस्था की गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने जिला के लोगों को दिवाली की बधाई देते हुए आग्रह किया कि सुरक्षित रहें और प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाएं।
ऐसे करें बचाव
-पटाखों को घरों के अंदर न चलाएं। खुले स्थान पर ही चलाएं, ताकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। पटाखों से जलने पर तुंरत पानी से घाव को धो लें। उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में पहुंच कर डॉक्टर से जांच करवाएं। पटाखों को हाथों में न चलाएं। बड़े लोगों की देखरेख में बच्चे पटाखे चलाएं। आंखों में केमिकल जाने पर इसे ठंडे पानी से धो लें और डॉक्टर की सलाह लें।
विज्ञापन

बॉक्स
आपातकाल में यहां करें संपर्क
आग की घटना होने पर आपातकाल नंबर मंडी कार्यालय 101 और 1077, 01905-222900 पर संपर्क करें। जबकि एंबुलेंस के लिए 108 और 102 नंबरों पर संपर्क कर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें