फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संधोल में वाॅलीबाल टीम के लिए चयन ट्रायल 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में 8 से 12 जून तक चैंपियनशिप में टीम लेगी हिस्सा
विज्ञापन

प्रथम स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये, ट्रॉफी और मेडल
संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। प्रथम एंटी-चिट्टा अंतर जिला वॉलीबाल चैंपियनशिप (अंडर-21 बॉय) के लिए मंडी जिला की टीम का चयन ट्रायल 24 मई को खेलो इंडिया केंद्र संधोल में सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा। शिमला अंतर राष्ट्रीय समर फेस्टिवल के दौरान 8 से 12 जून तक चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। चयन ट्रायल में केवल जिला मंडी के अंडर-21 वर्ग के पात्र खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।
खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2005 या उसके बाद का होना अनिवार्य है। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड मूल रूप में साथ लाने होंगे। प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम के मैदान संजौली शिमला में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता टीमों और खिलाड़ियों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को एक लाख रुपये, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए जाएंगे। द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये और मेडल दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाली पांच टीमों को 20-20 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अलग-अलग श्रेणियों में पांच-पांच हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों और कोच को आयोजन समिति की ओर से टी-शर्ट भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें