फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचे रबी फसलों के बीज, किसानों को मिलेगी सुविधा

Wed, 23 Oct 2024 08:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर ​स्थित कृषि विभाग के बीज विक्रय केंद्र में पहुंचे किसान। -संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रबी फसलों के बीज कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में पहुंच गए हैं। किसान गेहूं, जौ, बरसीम और मटर सहित अन्य सब्जियों के बीज कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों से खरीद सकते हैं। इस बार कृषि विभाग ने चौंतड़ा खंड में 1200 क्विंटल बीज तो पधर में 1400 क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


चौंतड़ा खंड में बरसीम के 20 क्विंटल, जौ 50 क्विंटल, मटर 15-20 क्विंटल, प्याज 25 किलो, सरसों 50 किलो, पालक 50 किलो, मूली 15-20 किलो, धनिया 15-20 किलो, मैथी 10 किलो, और फूलगोभी के 4 किलो बीज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं, किसान राई घास और आलू के बीज भी प्राप्त कर सकते हैं। आलू बीज का वितरण नवंबर अंत या दिसंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू होगा, और इसके लिए 100 क्विंटल का लक्ष्य रखा गया है।
कृषि विषयवाद विशेषज्ञ अरुण कुमार अबरोल ने बताया कि चौंतड़ा खंड के किसान चौंतड़ा के अलावा ढेलू, द्राहल, लांगणा, भड़ोल और पंडोल के विक्रय केंद्रों से बीज प्राप्त कर सकते हैं। स्टाफ की कमी के कारण वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। पधर ब्लॉक में 1400 क्विंटल गेहूं के बीज के साथ-साथ बरसीम और जौ के बीज भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

वहीं, कृषि विषयवाद विशेषज्ञ पधर सोनम कुमारी ने बताया कि पधर ब्लॉक में इस बार 1400 क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा है। बरसीम 20 क्विंटल, जौ 30 क्विंटल, सब्जियों में प्याज 60 किलो बीज विक्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। किसान कृषि बीज विक्रय केंद्र पधर सहित जोगिंद्रनगर और पाली से भी इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें