नर्सिंग सप्ताह के तहत अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राएं रंगोली के साथ। स्त्रोत: संस्थान
सुंदरनगर (मंडी)। नर्सिंग सप्ताह के तहत सोमवार को अरोमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग सुंदरनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के छठे दिन रंगोली, पोस्टर मेकिंग और कॉस्मो प्ले प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन ओम प्रकाश नाइक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रशासनिक अधिकारी नेहा ठाकुर विशेष अतिथि रहीं। प्रतियोगिताओं में रंगोली में द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में चतुर्थ वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी, जबकि कॉस्मो प्ले में प्रथम वर्ष की छात्राएं विजेता रहीं। इस दौरान उप प्रधानाचार्य प्रियंका ठाकुर, कॉलेज स्टाफ और नर्सिंग की छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद