फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राजस्थान निवासी युवक का नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थान निवासी 25 साल के युवक का अचानक गायब हो जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। युवक की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने स्थानीय पुलिस को सौंपी है। वहीं, खुद भी परिवार के सदस्य लापता युवक अनिल कुमार की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने पुलिस की विशेष टीम युवक की तलाश के लिए गठित करने का भरोसा दिया है। राजस्थान से जोगिंद्रनगर में मेहनत मजदूरी के लिए पहुंचा युवक अनिल कुमार को बीते शनिवार को रेलवे स्टेशन पर आखिरी बार देखा गया था। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद है। परिजनों महेंद्र, दारा और सुदर्शन के मुताबिक अनिल कुमार का अचानक लापता हो जाना कई सवाल पैदा कर रहा है। उन्होेंने पुलिस समेत स्थानीय लोगों से सहयोग की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें