फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह बांध से पटिकरी तक ड्रोन से लापता लोगों की खोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सराज घाटी के थुनाग में भारी बारिश और भूस्खलन से आई आपदा के उपरांत राहत कार्य जारी है। इंसीडेंट कमांडर थुनाग एवं अतिरिक्त निदेशक पंचायतीराज विभाग सुरेंद्र मोहन ने रविवार को थुनाग में बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 18 सदस्यीय टीम पंडोह बांध से पटिकरी तक ड्रोन के माध्यम से बाढ़ में लापता लोगों को ढूंढ रही है।
विज्ञापन

पटिकरी बांध से जंजैहली और थुनाग की तरफ 18-18 लोगों की दो टीमें सर्च अभियान पर हैं। दूरदराज पंचायत पखरैर के विभिन्न गांवों के प्रभावित लोगों को आईटीबीपी की दो टीमें पोर्टर और पटवारियों की मदद से राशन किट, तिरपाल, हाईजीन किट और दवाइयां पहुंचा रही है। बताया कि होमगार्ड के 23 जवानों की एक टीम ने पोर्टर के साथ ग्राम पंचायत चिऊणी में राहत सामग्री पहुंचाईं गई।
इसके अलावा मुरहाग के सूरह गांव में अग्निशमन विभाग के 6 लोगों की टीम राहत सामग्री पहुंचाने में तैनात है। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला थुनाग और लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाउस थुनाग में राहत शिविर में लगभग 300 लोगों को ठहराया गया है। थुनाग से जंजैहली सड़क को लंबाथाच तक खोला गया है। जंजैहली तक पहुंचने के लिए सभी सड़कों को बहाल करने का कार्य तेजी से चल रहा है। पखरैर सड़क को खोलने के लिए एलएनटी मशीन लगाई गई है। प्रत्येक गांव में आशा वर्कर और आंगनबाड़ी वर्कर के माध्यम से जरूरी दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें