फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजबन त्रासदी : बारिश के बीच मलबे में लापता लोगों की तलाश जारी

Mon, 05 Aug 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
चौहार घाटी के राजबन में सर्च आपरेशन के दौरान खोजबीन में जुटे ग्रामीण व एनडीआरएफ के जवान। संवाद
विज्ञापन
मंडी। चौहार घाटी के राजबन गांव में बादल फटने के कारण आई त्रासदी ने क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। चार दिन से चल रहे सर्च अभियान में टीमों ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लापता लोगों की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रविवार को भी लगातार हो रही बारिश के बावजूद सर्च टीमें मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटी रहीं।
विज्ञापन

टीमें बरसाती पहनकर मलबे के ढेर में खोजबीन कर रही हैं, जबकि ग्रामीण भी इस अभियान में मदद कर रहे हैं। इससे टीमों का हौसला बरकरार रह रहा है। भारी चट्टानों के नीचे लापता लोगों के दबे होने की आशंका के मद्देनजर, फ्लैश फ्लड में आई बड़ी चट्टानों को बलास्ट करके तोड़ा जा रहा है। सर्च ऑपरेशन में स्निफर डॉग की मदद से लापता लोगों के संभावित स्थानों के संकेत मिले हैं, जिनकी खोजबीन अब तेज की जाएगी।
लगातार चार दिनों से प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात हैं और जिला मुख्यालय से अधिकारी बदल-बदल कर राजबन पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। रविवार को जिला राजस्व अधिकारी हरीश शर्मा भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि अब केवल खुड्डी देवी और हरदेव ही लापता हैं। उनके ढूंढने के प्रयास जारी हैं और सर्च अभियान तब तक चलेगा जब तक दोनों को खोज नहीं लिया जाता। प्रभावित परिवारों के लिए राशन की किटें भेजी जा रही हैं और उनकी मदद लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें