जोगिंद्रनगर के सैंथल में बच्चों के दोपहर के भोजन का निरीक्षण करते एसडीएम। स्त्रोत स्कूल प्रबंध
जोगिंद्रनगर (मंडी)। एसडीएम मनीश चौधरी ने शनिवार को अपना विद्यालय कार्यक्रम के अंतर्गत गोद लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंथल का दौरा किया।
उनके साथ सीडीपीओ चौंतड़ा बीआर वर्मा तथा आयुर्वेद विभाग से डॉ. गौरव भी उपस्थित रहे। सीडीपीओ ने बच्चों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. गौरव ने व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों के साथ साझा की। एसडीएम मनीश चौधरी ने बच्चों के साथ संवाद किया।
उन्हें आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रयासों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में ही लक्ष्य तय करना आवश्यक होता है ताकि भविष्य की दिशा स्पष्ट रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने की अपील की। प्रिंसिपल मुक्ता टंडन ने प्रशासन का धन्यवाद किया। संवाद