करसोग (मंडी)। एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बुधवार को करसोग बाईपास सड़क सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे राहत, पुनर्वास और मार्ग बहाली कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पानी, बिजली सुविधाओं को युद्धस्तर पर बहाल किया जाए।
बादल फटने की घटना से करसोग बाईपास सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर यातायात पूरी तरह से ठप है और सभी भारी वाहन करसोग बाजार से होकर गुजर रहे हैं। जिसके कारण लोगों और व्यापारियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
इसी दौरान उन्होंने जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं का भी निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली व संचार जैसी सेवाओं की बहाली कार्यों में तेजी लाने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय राज गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।