फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में स्कूल खुलने की का समय बदला, अब सुबह 8 बजे से 1:30 तक खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में अब स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 तक खुलेंगे। मौसम विभाग की ओर से आने वाले कुछ दिनों में मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताने पर जिला मंडी में स्कूलों की समयसारिणी में बदलाव किया गया है। हालांकि बालीचौकी, थुनाग, गोहर सहित सुंदरनगर की निहरी तहसील में स्कूलों का समय पहले जैसा ही रहेगा। इस बारे में उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने बताया कि मंडी जिला के बालीचौकी, थुनाग और गोहर उपमंडल सहित उपमंडल सुंदरनगर की निहरी तहसील के क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों को छोड़कर जिला के अन्य सभी उपमंडलों में स्कूलों में खुलने व बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में स्कूल सुबह 8 बजे खुलेंगे, जबकि दोपहर बाद 1.30 बजे स्कूल बंद होंगे। उन्होंने प्रारंभिक और उच्च शिक्षा उपनिदेशक तथा संबंधित एसडीएम को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कहा कि यह आदेश राजकीय और निजी स्कूलों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं, जो कि आगामी आदेशों तक जारी रहेंगे। बता दें कि जिला मंडी और प्रदेशभर में ही गर्मी ने भयंकर रूप धारण कर दिया है और बच्चों को तेज गर्मी के कारण स्कूलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इससे उनके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इसके चलते ही प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें