जोगिंद्रनगर-मंडी रोड़ पर मैंगल के पास निजी बस फंसने के कारण लगा लंबा जाम। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। जोगिंद्रनगर-मंडी मुख्य मार्ग बंद होने के कारण बनाए गए वैकल्पिक कच्चे लिंक रोड पर शुक्रवार शाम पौने पांच बजे मैगल के पास एक निजी स्कूल बस फंस गई। बस के सड़क पर फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। मंडी-जोगिंद्रनगर मुख्य सड़क बंद होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से इस कच्चे लिंक रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जा रहा है। इसी दौरान एक निजी स्कूल बस सड़क पर फंस गई, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बस को बाहर निकालने के प्रयासों के बाद यातायात बहाल किया गया। जाम के दौरान दोनों ओर फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद