कोटली (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोट तुंगल में आयोजित अंडर-14 बॉय वॉलीबाल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सर्वोदय इंटरनेशनल स्कूल अलग कोटली ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में सर्वोदय की टीम ने बेहतरीन खेल कौशल और आक्रामकता का प्रदर्शन करते हुए आलोक भारती स्कूल को कड़े मुकाबले में पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
प्राचार्य संजय कटोच ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ खेलों में भी बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करना है। प्राचार्य ने इस उपलब्धि के लिए कोच और खेल टीम के प्रयासों की सराहना की।