फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर की सरोज ने बेटियां को बहादुर और महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Sat, 08 Nov 2025 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की सरोज शर्मा ने अपने अध्यापन के साथ विभिन्न स्कूलों में स्काउट एवं गाइड के विभिन्न पदों में रहते हुए कई बेटियों को बहादुर बनाने और उन्हें खतरों से लड़ने की ट्रेनिंग भी दी। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले। दूसरी तरफ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरोज ने रोटरी इंटरनेशनल के माध्यम में गूंथन प्रोजेक्ट भी चलाया। इसके लिए उन्हें इंटरनेशनल रोटरी की तरफ से सम्मान भी मिला था। इसके अलावा उन्होंने सराज में आई आपदा में भी महिलाओं की मदद की।
विज्ञापन

सरोज ने 2003 में स्काउट एवं गाइड (एसएजी) ज्वाइन की थी। स्काउट और गाइड एक गैर-राजनीतिक, स्वैच्छिक, शैक्षिक आंदोलन है। इसके प्रमुख लक्ष्यों में चरित्र निर्माण, स्वास्थ्य की अच्छी आदतें बनाना, उपयोगी कौशल सिखाना और सेवा की भावना विकसित करना शामिल है। इसी भावना से उन्होंने विशेषकर बेटियों को प्रशिक्षित किया। जिसकी वजह से इनके द्वारा प्रशिक्षित दो लड़कियों को स्काउट एवं गाइड में राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला। करीब 14 साल तक जिला और राज्य संगठन आयुक्त रहीं। स्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद भी स्काउट एवं गाइड के लिए वह अपनी सेवाएं देती हैं।
वर्तमान में वह रोटरी की डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन भी है। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए गूंथन प्रोजेक्ट की शुरूआत की। इस प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं से रोजमर्रा के उत्पाद बनवाकर उन्हें कमाई का जरिया दिया गया।
विज्ञापन

उधर, सरोज का कहना है कि शुरू से ही सामाजिक सरोकारों और बेटियों और महिलाओं के सशक्तीकरण पर काम करने का मौका मिला। महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। यह सब करके अलग ही तरह की अनुभूति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें