राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लांगणा स्कूल में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विधार्
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लांगणा में पुलिस ने नशे की रोकथाम के लिए एक विशेष जागरुकता अभियान चलाया। इसमें छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। भाषण के माध्यम से छात्रों को नशे से दूर रहने और इसके खतरों को समझने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों ने चित्रकला के माध्यम से नशे के विरुद्ध अपने विचारों और संदेशों को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सारिका राणा और पेंटिंग में पायल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बालक राम भारद्वाज ने जिला पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। संवाद