फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का यूट्यूब चैनल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल मंच से बढ़ेगी पारदर्शिता और संवादशीलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने विश्वविद्यालय के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल का विधिवत शुभारंभ कुलपति सचिवालय में किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सूचना के त्वरित प्रसार के लिए ऐसे मंच अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। विश्वविद्यालय का यह यूट्यूब चैनल विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा आम जनमानस तक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की लाइव जानकारी पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन

इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय की पारदर्शिता और संवादशीलता को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों, प्रकोष्ठों एवं विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस मंच का सकारात्मक उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को व्यापक स्तर पर साझा करें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह यू-ट्यूब चैनल विश्वविद्यालय और समाज के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करेगा। कार्यक्रम में इतिहास सोसायटी, इतिहास विभाग के अध्यक्ष सानू कुमार, उपाध्यक्ष मनीष कुमार तथा मीडिया क्लब के अध्यक्ष दीपक दीपांशु व सुधीर कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें