टिहरा (मंडी)। इंडियन टैलेंट साइंस ओलंपियाड की प्रथम चरण की परीक्षा में अजय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरौन के 63 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक लेकर दूसरे चरण के लिए परीक्षा उत्तीर्ण की। साइंस ओलंपियाड की प्रभारी कामना चंदेल ने बताया कि दूसरे चरण की परीक्षा 2 फरवरी को होगी। परीक्षा में बेहतरीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को छात्रवृत्ति तथा अन्य इनामों से पारितोषिक किया जाएगा। इस उपलब्धि पर स्कूल की प्रधानाचार्य लता पठानिया ने दूसरे चरण के लिए चयनित सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। संवाद