फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज की 72 बेटियों को मिला 22.32 लाख रुपये का शगुन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विस क्षेत्र की 72 बेटियों को मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत 22.32 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। वर्ष 2024-25 के दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत 23 बालिकाओं को 21 हजार रुपये प्रति की सावधि जमा राशि जारी की गई है। इसके अलावा 1534 लड़कियों को छात्रवृति प्रदान की गई है। यह जानकारी वीरवार एसडीएम थुनाग रमेेश कुमार ने समेकित बाल विकास परियोजना सराज की खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक में दी।
विज्ञापन

कहा कि उपमंडल थुनाग की 31 पंचायतों में 124 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इसमें बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 13 बेटियों के विवाह के लिए 6.63 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। बैठक के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत देई 2.0 कार्यक्रम, पोषण अभियान कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी सराज रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी सराज प्रियंका वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें