मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरु प्रताप सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सराज इलेवन की टीम ने जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। सराज इलेवन ने सिक्योरिटी इलेवन की टीम को छह विकेट से पराजित किया।
सिक्योरिटी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 76 रन बनाए। सराज इलेवन ने आसान से लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। दूसरा मैच लीजेंड डेव्यू इलेवन और यंग इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड इलेवन की टीम ने 74 रन बनाए। यंग इलेवन ने एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
आयोजन समिति के महासचिव राजेंद्र राजा ने कहा कि तीसरा मैच ड्रीम इलेवन और ग्लेक्सी इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेक्सी इलेवन के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 122 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया। इसमें तिलक ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। मनोज ने भी 23 रनों की उपयोगी पारी खेली। ड्रीम इलेवन की टीम 83 रन ही बना पाई। इस तरह ग्लेक्सी इलेवन ने 43 रनों के अंतर से मैच में जीत हासिल की। संवाद