फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सराज-ए ने जीती वॉलीबाल स्पर्धा

Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी  के पड्डल मैदान में खेली जा रहीअंतरराष्ट्रीय महा​शिवरात्रि महोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता के द - फोटो : चेतना।
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर पड्डल मैदान मंडी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत बुधवार को कबड्डी और वॉलीबाल के मैच खेले गए। पुरुष वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में नौ टीमें भाग ले रही है। वॉलीबाल में फाइनल में सराज-ए टीम विजेता बनीं।
विज्ञापन

ग्रामीण स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का पहला मैच सराज-ए और सराज-बी के बीच खेला गया। इसमें सराज-बी की टीम 2-0 से विजेता बनी। दूसरा मैच मे संधोल ने जोगिंद्रनगर को 2-0 से हराया। फाइनल मैच संधोल और सराज-ए के बीच खेला गया। इसमें सराज ए 2-0 से विजयी रहा और ग्रामीण स्तर प्रतियोगिता में विजयी रहा।

राज्य स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच सेमी फाइनल शिमला और मंडी के बीच खेला गया। इसमें मंडी 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच खेलो सेंटर कुल्लू और खेलो सेंटर संधोल के बीच खेला गया। इसमें संधोल 2-0 से विजयी रहा। दूसरा मैच हमीरपुर और लौहाल-स्पीति के बीच खेला गया। इसमें लाहौल-स्पीति 2-1 से विजयी रहा।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच कुल्लू व सुंदरनगर के बीच खेला गया। इसमें कुल्लू ने 63-22 से मैच में जीत हासिल की। दूसरा मैच राजपूरा व भडियार के बीच खेला गया। इसमें राजपूरा ने 44-29 से विजय हासिल की। तीसरा मैच केआईसी बिलासपुर व मंडी बी के बीच खेला गया। इसमें केआआईसी बिलासपुर ने मंडी बी को 50-23 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें