धर्मपुर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) चालक यूनियन धर्मपुर इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव बुधवार को प्रांतीय प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुए। चुनाव में संतोष कुमार को अध्यक्ष, कमलेश कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, उतम चंद और अजीत कुमार को उपाध्यक्ष, विपन कुमार को प्रधान, सुनील कुमार तीन को वरिष्ठ उपप्रधान, और किशन कुमार और विजय कुमार को उपप्रधान चुना गया।
इसके अतिरिक्त बांकाराम को महासचिव, राकेश कुमार तीन, सुनील कुमार एक और ओंकार शर्मा को सहसचिव, राकेश कुमार दो को कोषाध्यक्ष, प्यार सिंह और जसवंत सिंह को सह कोषाध्यक्ष, कमलजीत सिंह को संगठन मंत्री, वेदराज और मुंशी राम को सह संगठन मंत्री, सुनील कुमार दो को प्रेस सचिव, लेखराज व अजीत कुमार एक को सह प्रेस सचिव, रामप्यारा को लेखाकार, पवन कुमार दो और राकेश कुमार प्रथम को प्रवक्ता, और पवन कुमार को मुख्य सलाहकार चुना गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में राज कुमार, सुनील कुमार, प्रकाश चंद, संजय कुमार, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, रत्नचंद, बुद्धि सिंह, सुरेश कुमार, अनिल कुमार, नेकराम, चमेल, राजेश कुमार, कमलेश कुमार और रमेश कुमार को चुना गया। इस मौके पर यूनियन के राज्य पदाधिकारी दीपक शर्मा, सुरेश ठाकुर, जगरनाथ ठाकुर, कर्णवीर, जगीर सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, जीवन राणा, और योगराज भी उपस्थित रहे।