फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: संजीव दीक्षित ने किया महामाई का गुणगान, झूम उठा पंडाल

Sun, 06 Oct 2024 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
गिंद्रनगर में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की तीसरी भजन संध्या
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। साईं मार्केट जोगिंद्रनगर में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की तीसरी भजन संध्या में बैजनाथ से भजन गायक संजीव दीक्षित ने महामाई के नाम का गुणगान किया। भजन संध्या की शरुआत आरती से हुई। भजन संध्या में सेवानिवृत प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह राणा पत्नी लता राणा और सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक हेम सिंह ठाकुर परिवार सहित आरती में शरीक हुए। इन्हें समिति पदाधिकारियों की ओर से माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

भजन संध्या में भजन गायक संजीव ने दर ते आवांगे तेरे सालों साल नी माए, शेरावाली दे दरबार जोतां जागदियां, तेरे दवारे आए माता, नी मैं नचना मोहन दे नाल, ऊंचयां पहाड़ां लाया डेरा, सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया, म्हारे पराशरा देवा ऋषिया आदि भेंटों और भजनों से महामाई का गुणगान किया। इसके अलावा भजन संध्या में स्थानीय गायक मेहर चंद, संदीप शर्मा और राजेश शर्मा ने भी हाजिरी भरी। इस दौरान कूपन के माध्यम से लकी ड्राॅ भी निकाले गए। मां दुर्गा आयोजन के तीसरे दिन शनिवार को पंडाल में सुंदरकांड का पाठ किया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा आयोजन कमेटी के प्रधान मोहित गुरुंग और समिति सदस्यों मंजू गुप्ता, बृज बाला बंटा और राजू शर्मा की ओर से माता की चुनरी और मां दुर्गा की फोटो भेंट की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें