फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शहर में तीन बावड़ियों के सैंपल खराब, मोहाली भेजे

Sun, 29 Jun 2025 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी शहर में तीन बावड़ियों के सैंपल खराब आए हैं, इनका पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। जलशक्ति विभाग की टीम ने 25 जून को आठ बावड़ियों के सैंपल भरे थे। इनमें भगवान मोहल्ला में स्थित श्मशानघाट के पास की बावड़ी, शीतला माता मंदिर की बावड़ी, लाड़े दी बां का पानी पीने योग्य नहीं पाया गया है। इसके अलावा पुरानी मंडी स्थित जागृति बावड़ी, डुगलीघाट बावड़ी, शिवा बावड़ी आदि का पानी पीने लायक पाया गया है। वहीं पहले फेल हुए आठ सैंपलों के बाद जलशक्ति विभाग ने चंडीगढ़ की टीम को सैंपल लेने के लिए बुलाया था। यह टीम 16 सैंपल भरकर गई, जिसमें से आठ बावड़ियों, चार बोरवेल और शेष जलशक्ति विभाग की योजना के हैं। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता रोहित गुप्ता ने बताया कि तीन बावड़ियों का पानी जांच में पीने लायक नहीं निकला है। शेष सैंपल सही पाए गए हैं। चंडीगढ़ से आई टीम को भी विभाग ने सैंपल जमा करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें