फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हींग, चना, पान मसाला और पनीर के सैंपल जांच में फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हींग, चना और पान मसाले के सैंपल लैब रिपोर्ट में बताए असुरक्षित, स्टॉक सेल रोकने के निर्देश
विज्ञापन

पनीर के दो सैंपल लैब रिपोर्ट में बताए मिसलीड, लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी नियमानुसार कार्रवाई
डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपलों की लैब रिपोर्ट में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। विभाग ने सुंदरनगर और बालीचौकी से लिए गए पनीर, हींग चना और पान मसाले के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिनमें से कुछ सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। लैब रिपोर्ट में हींग, चना और पान मसाले के सैंपल असुरक्षित पाए गए हैं। इसके बाद विभाग ने संबंधित स्टॉक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार सुंदरनगर से लिए गए पनीर के दो सैंपल लैब जांच में मिसलीडिंग पाए गए। रिपोर्ट में इन्हें पनीर के साथ लो-फैट चीज भी दर्शाया गया है। सैंपल में फैट की मात्रा केवल तीन प्रतिशत बताई गई थी, जबकि लैब जांच में यह 59 प्रतिशत पाई गई।
विज्ञापन

इसी तरह बालीचौकी से लिए गए हींग, चना के सैंपल को जांच में असुरक्षित घोषित किया गया है। लैब रिपोर्ट में इसमें ओरामाइन डाई नामक प्रतिबंधित रंग की मौजूदगी पाई गई, जो खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल के लिए निषिद्ध है। वहीं, सुंदरनगर से लिए गए पान मसाले के सैंपल में मैग्नीशियम कार्बोनेट पाया गया है। इसके चलते इस सैंपल को भी असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने असुरक्षित पाए गए सैंपलों से जुड़े स्टॉक की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने संबंधित कारोबारियों को नियमों का पालन करने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी है। उधर, विभागीय सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि चारों सैंपलों की जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संबंधित कारोबारियों को नोटिस भेजकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें