फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी डिपो के बचे स्टॉक से भरे सफेद चने के सैंपल

Mon, 14 Dec 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक सरकारी डिपो से खरीदी गई सफेद चने की दाल में कीड़े मिलने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। मामला संज्ञान में आने पर विभागीय टीम ने सोमवार को कार्रवाई अमल पर लाई।
विज्ञापन


टीम ने उक्त सरकारी डिपो से सफेद चने दाल के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। लैब रिपोर्ट के अनुसार अब आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। सोमवार को उक्त डिपो में विभागीय टीम ने दौरा किया और बचे हुए दाल के स्टॉक से सैंपल भरे। लैब रिपोर्ट में सैंपल पास या फेल होने का खुलासा होगा।

सैंपल फेल होने की सूरत पर विभाग आगामी कार्रवाई अमल पर लाएगा। गत शनिवार को शहर के एक उपभोक्ता द्वारा सरकारी डिपो से खरीदे गए सफेद चने के पैकेट में कीड़े पाए गए थे। जिससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। 27 नवंबर को शहर की एक सरकारी डिपो से खरीदे से चने के पैकेट को 12 दिसंबर को खोलने पर उपभोक्ता ने काले कीड़े पाए। जबकि अन्य बंद पैकेट में भी काले कीड़े पाए गए थे।
विज्ञापन


इधर, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंक मिलाप शांडिल ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर सफेद चने दाल के सैंपल भर लिए गए हैं। मामले को लेकर उपभोक्ता की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है। जिससे लोगों को गुणवत्ता आधारित राशन मुहैया करवाया जा सके। सैंपल फेल होने की सूरत पर विभागीय कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें