फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक और दाल के सैंपल जांच में खरे नहीं उतरे

Tue, 20 Sep 2016 06:46 PM IST
मंडी
विज्ञापन
salt - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
मंडी। जिले के विभिन्न स्थानों के 24 डिपोधारकों और 4 थोक गोदामों की प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने इन डिपोधारकों को अनियमितताएं बरतने पर यह कार्रवाई की है। 24 डिपोधारकों की लगभग 34115 रुपये और 4 थोक गोदामों की 8000 रुपये प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। गत माह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उपरोक्त डिपुओं और थोक गोदामों में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान 24 डिपोधारकों के कामकाज में अनियमितता पाई गई थी, जिस कारण इनकी प्रतिभूति राशि जब्त की गई है। इसके अलावा औचक निरीक्षक के दौरान जोगिंद्रनगर, बरोट, संधोल और चैलचौक थोक गोदाम से गत माह मार्च 2016 में दालों और नमक के सैंपल भरे गए थे। इन सैंपलों की जांच विभाग के निदेशालय में की गई। विभागीय जांच की रिपोर्ट में सैंपल निर्धारित मानकों से निम्न स्तर के पाए गए थे, जिस कारण व्यक्तिगत सुनवाई के बाद प्रत्येक थोक गोदाम प्रभारी द्वारा इस कार्यालय में जमा करवाई गई प्रतिभूति राशि में से दो हजार रुपये जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले के सभी थोक गोदाम प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे खाद्यान्न और अन्य वस्तुएं प्राप्त करते वक्त गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। साथ ही विभाग ने उचित मूल्य की दुकानधारकों को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक कार्यदिवस और कार्य समय में उचित मूल्य की दुकानों को खुला रखें। जिले के सभी होटल और ढाबा मालिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल न करें। अन्यथा सिलेंडर जब्त कर लिए जाएंगे।

कोट्स
खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि उपभोक्ताओं को घटिया खाद्य सामग्री देने वाले थोक विक्रेताओं और डिपोधारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आने वाले दिनों में पूरे जिले में औचक निरीक्षण किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें