धर्मशाला। विकास खंड कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के गांव खरठी में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग पांच टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में उपप्रधान संजीव कुमार मुख्यातिथि पहुंचे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सलोल और नंदरुल के बीच खेला गया है। इसमें सलोल टीम विजेता रही। विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 रुपये का नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बता दें कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पंचायत उपप्रधान की ओर से करवाया गया।
इस मौके पर ओंकार, कर्म चंद, गौरा, शुभम, रुमल, महेंद्र, लाेकू भाटिया और अजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।