फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सलाह वार्ड के पार्षद शिव सिंह सेन की सदस्यता रहेगी बरकरार

Thu, 29 Feb 2024 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर के वार्ड नंबर चार सलाह के पार्षद की सदस्यता को लेकर चल रहे मामले में पार्षद की जीत हुई है। एसडीएम कोर्ट में चुनाव हारने वाला शिकायतकर्ता जीते हुए प्रत्याशी द्वारा अवैध कब्जा किए जाने और केस छुपाने की बात को साबित नहीं कर पाया है। एसडीएम कोर्ट से पार्षद के पक्ष में आए फैसले से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

तीन साल पहले नगर परिषद के वार्ड नंबर चार सलाह से निर्वाचित पार्षद शिव सिंह सेन के खिलाफ चुनाव याचिका हारे हुए प्रत्याशी महेश्वर सिंह सेन उर्फ मनु द्वारा एसडीएम कोर्ट सुंदरनगर में दायर की गई थी। यह मामला तीन साल से एसडीएम कोर्ट में विचाराधीन था। इस पर फैसला देते हुए एसडीएम ने पार्षद शिव सिंह सेन पर लगे आरोपों को खारिज कर उनकी सदस्यता को बरकरार रखा है।
वार्ड पार्षद शिव सिंह सेन ने कहा कि उनकी ओर से एडवोकेट जगत सिंह चंदेल ने पैरवी की, जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई है। उन पर लगे सारे आरोप भी खारिज हुए हैं। कहा कि उनके खिलाफ चुनाव याचिका राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से दायर की गई थी। न्यायालय में सत्य की जीत हुई है। मेरी जीत समस्त वार्ड वासियों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें