फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार्रवाई के डर, सामान छोड़ कर अतिक्रमणकारी हुए फरार

Thu, 29 Feb 2024 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
खलियार वार्ड में एनएच के किनारे अस्थायी रूप से लगाए ढारों को हटाते नगर निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर नगर निगम मंडी ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को खलियार वार्ड में मंडी-पठानकोट हाईवे के किनारे बिना अनुमति लगाए ढारों (अतिक्रमण) को उखाड़ दिया गया। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया के नेतृत्व में गई टीम को देखकर हाईवे किनारे ढारों में सामान सजाकर बैठे अतिक्रमणकारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात यह रही कि प्रवासी ढारों में दवाइयां आदि भी बिना अनुमति के लोगों को बेची जा रहीं थीं। इससे स्वास्थ्य विभाग भी बेखबर है। बुधवार को महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर जब स्वच्छता पहरियों की टीम ने दौरा किया तो उन्होंने मौके पर सभी तीन ढारों को उखाड़ फेंका और सामान को जब्त कर लिया। जब्त सामान को नगर निगम कार्यालय में रखा गया है। ढारों पर लगाए पोस्टर से मोबाइल नंबर लेकर नगर निगम ने सभी को वीरवार के दिन नगर निगम कार्यालय बुलाया है। उधर, निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।

शहर की 15 बावड़ियों से पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे
महाशिवरात्रि महोत्सव के चलते शहर के प्राकृतिक जलस्रोतों वाली बावड़ियों की सफाई के बाद नगर निगम ने 15 के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजें हैं। बता दें कि पुरानी मंडी में बावड़ी के सैंपल फेल होने के बाद नगर निगम ने शहर में सभी बावड़ियों के सैंपल लेने का निर्णय लिया था। सफाई निरीक्षक सतीश गुलेरिया ने बताया कि शहर की सभी बावड़ियों की सफाई करवाने के बाद 15 बावड़ियों के पानी के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें